फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों व एक दुकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के भगतसिंह नगर में चोरों ने एक रात में पांच मकानों व एक दुकान को निशाना बनाया। चोर दो मकानों व एक दुकान से लाखों का माल ले गए जबकि तीन मकानों के गृहस्वामियों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने पहुंचे घटना की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

भगतसिंह नगर निवासी रामरती प्रजापति के मकान को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। कुंडी काटकर अंदर घुसे चोर बक्से में रखी 35 हजार रुपये व एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने दिव्यांग परमलाल रैकवार की परचून की दुकान की कुंडी काटकर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। चोरों ने इसी मोहल्ले में अवधेश प्रजापति के मकान में धावा बोलकर बक्शा उठा ले गए। इसमें रखी चार हजार की नगदी निकाल ली और गांव के बाहर बक्शा फेंक दिया।
इसके अलावा चोरों ने मोहल्ले के ही भूरा रैकवार, दुर्गा प्रजापति व मइयादीन प्रजापति के मकानों की कुंडी काटी लेकिन आहट पाकर परिजनों के जागने पर चोर भाग निकले। एक रात में छह स्थानों पर कुंडी काटने की घटनाएं होने से लोगों में भय है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से जुआड़खाने संचालित है। पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम हैं। जुएं में रकम हारने के बाद लोग चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें