फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त बीएसए के आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के परथनिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी (बीएसए) के आवास से नगदी व जेवरात समेत लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित खेतों पर गया था। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परथनिया गांव निवासी रामस्वरूप अनुरागी बीएसए पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करते हैं। मंगलवार की रात वह सड़क किनारे स्थित खेत पर काम करने गए थे। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, आधा किलो चांदी, सोने का हार, अंगूठी समेत लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित घर पहुंचा तो ताले टूटे व माल गायब मिला।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें