फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा बांध लबालब, अर्जुन का भी बढ़ने लगा जलस्तर

Thu, 03 Jul 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मानसून सत्र के दौरान हो रही बारिश जिले के बांधों के लिए संजीवनी बन गई है। लहचूरा बांध पहले से ही लबालब चल रहा है। अब अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, मझगवां व उर्मिल बांध में ज्यादा पानी नहीं आया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी आने के चलते यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से बृहस्पतिवार को एक फाटक दो फीट की ऊंचाई से खोलकर 3,100 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। साथ ही 1,700 क्यूसेक पानी अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से चरखारी तहसील क्षेत्र में स्थित अर्जुन बांध में अर्जुन सहायक नहर में पानी आ रहा है।
इससे अर्जुन बांध का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में आगामी एक सप्ताह में अर्जुन बांध के पूरी तरह लबालब होने की उम्मीद है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी आने से लहचूरा बांध में पानी बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध से अतिरिक्त पानी धसान नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें