फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि लेने वाले 1,087 किसानों से होगी 87 लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले जिले के एक हजार से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि वापस करना पड़ेगी। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने 1,087 किसानों को चिंहित कर नोटिस जारी किया है। जो आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। इन किसानों से 87 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी। सम्मान निधि वापस न करने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजने का प्रावधान है। शुरुआती दौर में विभाग ने अभियान चलाकर अधिकांश किसानों को योजना के तहत चयनित करते हुए लाभ देना शुरू कर दिया। अब जांच के दौरान तमाम किसान ऐसे पाए गए जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते और आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। ऐसे किसानों को सम्मान निधि की धनराशि लौटाना पड़ेगी।
उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव ने बताया कि जिले के 1,087 किसानों को किसान सम्मान निधि वसूली नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि आप आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। जो तथ्य आपने छिपाया है। आप किसान सम्मान निधि के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्राप्त की गई सम्मान निधि की राशि तत्काल लौटा दें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। नोटिस पर किसानों में खलबली मची है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों को नोटिस जारी किया गया है, उनसे 87 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें