फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी करें अभियोजन अधिकारी- डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते डीएम-एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अपराधियों को जेल भेजने में अभियोजन अधिकारी प्रभावी कदम उठाएं। लंबित केसों का जल्द निपटारा करें। यह बात जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था के संबंध में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह की उपस्थिति में कानून व्यवस्था की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाएं, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना भय के निष्पक्षता पूर्ण कार्य करें।
डीएम ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी करें, जिससे अपराधियों को जमानत न मिल सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आर.एस वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आर.के गौतम, उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय एवं शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें