फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और उत्साह से 15 महादानियों ने किया रक्तदान

सार

अमर उजाला और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसपी स्वामीनाथ व अन्य। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
महोबा। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। जोश और उत्साह से 15 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं में उत्सुकता दिखी।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ व अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता आई है। युवाओं के साथ युवतियां व महिलाएं भी रक्तदान में हिस्सा ले रहीं है। सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, राधा गोयल, विदुर गोयल, राजेंद्र कुमार चौरसिया, सिद्धांत त्रिपाठी, अनिकेत विश्वकर्मा, जीतेंद्र कुमार रावत, मयंक राठौर, जसवंत सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ रणविजय, जेई पुष्पेंद्र कुशवाहा, बजरंग दल के कबरई नगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप, समाजसेवी दाऊ तिवारी, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने रक्तदान किया।  इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी गुलशेर अहमद, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संजय मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मालती विश्वकर्मा, चीफ फार्मासिस्ट वीरसिंह, एलएलटी शरदचंद्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
 
रक्तदान शिविर का बढ़ाया गौरव
शिविर के दौरान 22 बार रक्तदान कर चुके योगेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, सात बार रक्तदान कर चुकी सरगम खरे, 8 बार रक्तदान करने वाले शरद तिवारी दाऊ, 10 बार रक्तदान कर चुके रामजी गुप्ता, 14 बार रक्तदान कर चुके विवेक चौरसिया, 6 बार रक्तदान करने वाले राजेंद्र वाजपेयी, 8 बार रक्तदान करने वाले सत्येंद्र प्रताप, रविंद्र प्रजापति व विष्णु गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रमाण पत्र पाकर रक्तदाताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकांश लोगों ने शिविर में पंजीयन कराकर रक्तदान करने की इच्छा जताई। जबकि 15 लोगों ने रक्तदान किया। शेष रक्तदाताओं ने किसी भी समय जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें