फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ने जेल का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने उपकारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों में निरुद्ध कैदियों व बंदियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने सभी बैरकों, पाकशाला व उपकारागार परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। बैरकों व परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। बंदियों से बातचीत के दौरान सचिव ने बताया कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की जरूरत है तो वह जेलर के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राधिकरण कार्यालय को भेज सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ले चुके बंदियों को दूसरी खुराक लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें