फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में घायल शिक्षक की मौत, हत्या में तरमीम होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर में एक सप्ताह पहले हुए जानलेवा हमले घायल शिक्षक की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की रात एक नामजद समेत अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। अब शिक्षक की मौत होने पर यह मामला हत्या में तरमीम होगा।
विज्ञापन

बजरिया मोहल्ला निवासी वैभव श्रीवास प्राथमिक विद्यालय सीगौन में शिक्षक के पद पर तैनात थे। 18 सितंबर की देर शाम शिक्षक बाइक से घर लौट रहा था। तभी जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोटें आने पर परिजन उसे झांसी ले गए थे। जहां हालत में सुधार न होने पर वेदांता गुरुग्राम ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। दो दिन पहले परिजन वैभव को घर ले आए और ऑक्सीजन लगाकर घर पर ही सेवा कर रहे थे। शनिवार की दोपहर शिक्षक की मौत हो गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत, डॉ. राजेश वर्मा व डॉ. गौरव पटेल की तीन सदस्यीय टीम ने परीक्षण के बाद चिकित्सक को मृत घोषित किया।
उधर शुक्रवार की रात पुलिस ने पिता की तहरीर पर तृप्ति व अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें