फोटो 09 एमएएचपी 14 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में जागरूकता रैली निकालते अध्यापक व छात्र-छात्राएं। संव
महोबा/चरखारी/कुलपहाड़। विधिक सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैलियां और शिविरों के माध्यम से लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
विधिक सेवा दिवस पर शहर के आदर्श पब्लिक स्कूल व मिशन कंपाउंड में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अधिवक्ता मनीष तिवारी और निहाल अहमद खान ने बच्चों को विधिक साक्षरता के बारे में जानकारी दी। वहीं, विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस की ओर से जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ से जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र यादव ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा दिवस के महत्व, उद्देश्य, विधि साक्षरता, नागरिक अधिकारों व कर्तव्यों से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज अरुण कुमार राणा ने की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, कोतवाल राधेश्याम वर्मा, तहसीलदार प्रमित सचान, ज्ञानेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार तहसील में एसडीएम धीरेंद्र कुमार, सीओ दीपक दुबे और कोतवाल प्रवीण कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पनवाड़ी संवाद के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से ब्लॉक परिसर पनवाड़ी तक जागरूकता रैली निकाली। अजनर संवाद के अनुसार आरोग्य धाम खमा, अजनर और अकौना में विधिक सेवा दिवस पर जन जागरूकता व विधिक सेवा शिविर का आयोजन हुआ।
फोटो 09 एमएएचपी 14 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में जागरूकता रैली निकालते अध्यापक व छात्र-छात्राएं। संव