फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला की बुखार से मौत, 11 भर्ती

Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शनिवार को बुखार से एक महिला की मौत हो गई। 24 घंटे में 11 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीज बढ़े हैं। डॉक्टर ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी रही। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ीं। इस दौरान ओपीडी में 896 मरीजों ने उपचार कराया। 24 घंटों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि से ग्रसित राजू, विजय, बृज, श्यामा, आलिया, मयंक, ओमकार, जयकरन, रोहित, शालिनी और ऋचा की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
कस्बा कबरई के इंदिरा नगर निवासी पारुल गुप्ता (40) एक पखवाड़े से बुखार से पीड़ित थी। शरीर में खून की कमी होने से वह काफी कमजोर हो गई थी। शनिवार की सुबह वह घर पर थी। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई प्रवीण ने बताया कि बुखार से बहन की मौत हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिन में निकल रही तेज धूप व सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंडक से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्ग पर विशेष ध्यान बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे करें बचाव
-बार-बार हाथ धोएं व आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
-उबला हुआ या फिल्टर पानी पिएं।
-बाहर खुले मेंं रखे खाद्य पदार्थ और कटे फल खाने से बचें।
-शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले सुपाच्य पदार्थ खाएं।
-जरा सी दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें