फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त बढ़ाएं, बाजारों को जाम से भी निजात दिलाएं

विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनते अपर एसपी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों समस्याएं गिनाईं। कहा कि कड़ाके की ठंड में चोरियों की वारदात बढ़ रही है और पुलिस की गश्त न के बराबर हो रही है। बाजारों में यातायात की भी समस्या है। टेंपो व ई-रिक्शा की पार्किंग न होने से जाम सी स्थिति बनी रहती है। सराफा बाजार में भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार चौकी भटीपुरा में एएसपी के साथ हुई बैठक में व्यापारी रामजी गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। व्यापारी अरुणसोनी ने कहा कि कम से कम सराफा बाजार में सीटी या फिर हूटर बजाते हुए पुलिस को गश्त करनी ही चाहिए। व्यापारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि बाजारों में ई-रिक्शा व टेंपो चालकों की मनमानी से दिन भर जाम लगा रहता है।
इनके लिए यदि कहीं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो बाजार आने वाले ग्राहकों को भी सहूलियत होगी। एएसपी ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस अपने स्तर पर हर प्रयास करेगी, व्यापारी भी दुकानों पर सीसी कैमरे लगवाएं, ताकि घटनाओं को रोकने व उनके खुलासे में मदद मिल सके।
विज्ञापन

दुकान बंद करने के बाद भी बाहर रोशनी जरूर रखें। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों की भी जानकारी पुलिस को देने की बात कही। बैठक में कोतवाल बलराम सिंह, चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह, अल्ताफ हुसैन, अरुण गुप्ता, मुशीर, सभासद अशफाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें