शहर के आल्हा चौक पर होर्डिंग उतारते पालिका कर्मी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। नगर की खूबसूरती छीन रहे अवैध होर्डिंग विज्ञापन के खिलाफ नगर पालिका परिषद महोबा ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के आल्हा चौक समेत कई स्थानों पर टीम ने अवैध होर्डिंग को उतरवाया गया। तीन अक्तूबर को शहर में फैला अवैध होर्डिंग बैनर का जाल शीर्षक से अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पालिका प्रशासन को अवैध होर्डिंग हटाने की सुध लौट आई है।
नगर पालिका द्वारा दो साल किसी को होर्डिंग्स लगाने का ठेका नहीं दिया गया है। जिससे शहर में मनमाने तरीके से होर्डिंग बैनर का जाल फैल गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को रात में नगर पालिका परिषद की टीम ने शहर के आल्हा चौक समेत कई स्थानों से अवैध होर्डिंग को उतार लिया है।
अवैध होर्डिंग को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शहर के आल्हा चौक समेत कई स्थानों में लगे सभी होर्डिंग बैनर हटा दिए गए हैं। सप्ताह भर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग को हटाया जाएगा।
सौरभ पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महोबा
तीन अक्तू्बर को प्रकाशित खबर।- फोटो : MAHOBA