महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम मनोज कुमार ने बताया कि नवंबर में 7, 11, 21 और 27 की तिथियों में मतदाता पुनरीक्षण के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथी अपील की कि मतदाता बनने के लिए 1950 पर भी डायल किया जा सकता है।
इसमें नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या जिनका निवास स्थान बदल गया है उनका नाम सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित जानकारी मतदाता हेल्पलाइन 1950 व पोर्टल की वेबसाइट www.voterportel.eci.gov.in या www.nvsp.in पर प्राप्त की जा सकती है। बताया जो लोग 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे हैं, ऐसे लोग पंजीकरण कराएं। यदि हाल ही में किसी ने घर बदला है तो इसके माध्यम अपना पता अपडेट कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र में यदि कोई त्रुटि है तो उसे भी सही किया जा सकता है। (संवाद)