फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को मिले दुर्घटना बीमा का लाभ

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में मंडलीय सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर रहे। इस दौरान प्रधानों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रधान संगठन का मंडलीय सम्मेलन संगठन के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड प्रभारी हरस्वरूप ब्यास, प्रदेश महामंत्री रविंद्र दीक्षित, विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष रामसेवक तिवारी, मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रधानों ने विकास कार्यों के कराने में आ रही समस्याएं रखीं। मुख्य अतिथि ने कहाकि प्रधानों के हक के लिए संगठन की ताकत ही मुकाम तक पहुंचाती हैं।
ब्लॉक चरखारी अध्यक्ष जगदेव पटेल, हमीरपुर जिलाध्यक्ष इशू राजपूत ने प्रधानों को और अधिकार दिए जाने की उठाई। वित्तीय अधिकारी में वृद्धि के साथ ही प्रधानों को दुर्घटना बीमा लाभ और गोशाला संचालन में पुलिस प्रशासनिक सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, कबरई ब्लाक अध्यक्ष देवकीनंदन ने भी प्रधानों के लिए जिला पंचायत से मिलने वाली विकास राशि को ग्राम पंचायत में देने की बात कही। इस मौके पर बांदा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पंचम कुशवाहा, ज्ञानचंद्र कुशवाहा, बालकिशन वर्मा, कोशलकिशोर सूपा, महेंद्र सिंह पाठा, दिनकर तिवारी ऐचाना, सिजहरी प्रधान नरेश राजपूत, भंडरा प्रधान प्रतिनिधि रामकरण मिश्रा आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें