महोबा। अगले विस चुनाव में कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता रहेगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सात सितंबर तक राजनैतिक दल अपनी-अपनी आपत्तियां दे सकते हैं। एसडीएम कुलपहाड़ तथा एसडीएम सदर को क्रमश: महोबकंठ एवं मकरबई के मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में भाजपा से वीरेंद्र मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, बसपा से विजय बहादुर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एसडीएम सदर मो. अवेश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, एसडीएम चरखारी रमेश कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।