फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया बेघर तो महिला ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पति द्वारा घर से निकाले जाने से नाराज होकर पत्नी ने श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर गृहस्थी का सामान सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ ने महिला को समझा-बुझाकर महिला को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्राम ननौरा के सतीश यादव की शादी वर्ष 2010 में पनवाड़ी थाने के ग्राम कोटरा में पूजा यादव के साथ हुई थी। पति द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर पारिवारिक न्यायालय में मेंटेनेंस का मुकदमा दायर कर दिया था, कोर्ट ने पति को चार हजार रुपये प्रतिमाह देने के आदेश दिया है। जिससे नाराज पति ने मंगलवार को पत्नी को अपने घर से बेघर कर दिया और दहेज में मिला सारा सामान फेंक दिया। पत्नी ने श्रीनगर बेलाताल मार्ग पर बस स्टैंड के पास सड़क पर ही सामान रखकर जाम लगा दिया। वहां से गुजर रहे क्षेत्राधिकारी सदर ने महिला को काफी देर समझाया । श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने गांधी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में महिला का सामान रखवाया तब जाकर मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी का कहना है की दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को निपटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें