फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत से आहत मंगेतर ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। थाना श्रीनगर के चितइयन गांव में मंगेतर से फोन पर कहासुनी से खफा युवती द्वारा फांसी लगा लेने की घटना से आहत मंगेतर ने शुक्रवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चितइयन गांव निवासी शिवनाथ यादव की पुत्री अंजना की शादी कोटरा पनवाड़ी निवासी आशीष यादव के साथ तय हुई थी। छह माह पहले गोदभराई की रस्म भी हो गई थी। गोदभराई की रस्म के बाद से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी।
किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने पर 10 नवंबर की शाम अंजना ने घर में फांसी लगा ली थी। मृतका की बड़ी बहन ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इधर, मंगेतर आशीष ने शुक्रवार को जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे नजदीक के एक प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। आशीष के पिता भज्जू ने बताया कि अंजना की मौत होने के बाद से आशीष परेशान था। इसके चलते उसने जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें