फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गिरे मकान, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
पशु अस्पताल राजीवनगर की गिरी बाउंड्री - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। झमाझम बारिश से सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी दो-दो फीट ऊंचाई पर बहता रहा तो कई घरों में पानी भर गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान धराशाई हो रहे हैं। तेज बारिश के चलते शहरी इलाकों में कई वार्डों में 24 घंटे से बिजली गुल है। शहर की सुभाष पुलिस चौकी में पानी भरने से पुलिसकर्मी चारपाई में बैठकर पानी बाहर फेंकते दिखाई दिए। वहीं जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में भी पानी भर गया। जिससे कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार शनिवार व रविवार को भारी बारिश के कारण बस स्टैंड, गोविंदनगर व राजपूत कॉलोनी में लोग घरों में पानी भर जाने से परेशान रहे। वहीं सुगिरा में तिजवा कुशवाहा व जंडेल यादव का कच्चा मकान धराशाई हो गया। इसी तरह चंद्रभान रैक्वार, अमर सिंह, कल्लू बाजपेई, विक्रम यादव का मकान में गिर गए। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के राजीवनगर में तेज बारिश के चलते सुशील शर्मा का पक्का मकान गिर गया। घर-गृहस्थी का सामान पानी में बह गया। जिससे पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। वहीं प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर व पशु अस्पताल के 50 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल तेज बारिश के कारण गिर गई।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत पनवाड़ी में वार्ड आठ के मोहल्ला रहुनियापुरा में गली में पानी भर गया। जिससे लोग गंदगी से होकर गुजरते रहे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बारिश से पहले साफ-सफाई कराई जाती तो यह परेशानी नहीं होती।
कच्चे मकान के मलबे में दबकर किसान घायल
खरेला। ग्राम पाठा में किसान संतराम अपने मकान की कच्ची अटारी के नीचे सो रहा था। शनिवार की रात दस बजे तेज बारिश से मकान का मलबा उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता रामखिलावन व पड़ोसियों ने उसे मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जबड़ा-टूट जाने व हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
पेड़ गिरने से तीन घंटे बाधित रहा यातायात
महोबा। तेज बारिश व आंधी से नौगांव-कुलपहाड़ में मार्ग पर कस्बा बेलाताल के समीप पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटकर किनारे किया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। हालांकि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें