फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा की चिंगारी से मकान में लगी आग, लाखों का माल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के समदनगर में पटाखा की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। जिससे 50 हजार की नगदी समेत लाखों का जेवर जलकर राख हो गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

समदनगर निवासी सलीम रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 4 नवंबर की रात करीब वह परिवार समेत कच्चे मकान में था। तभी आतिशबाजी की चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग की लपटे देखकर परिजनों ने बाहर निकल किसी तरह जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर मोहल्लेवासी एकजुट हो गए और पानी डालकर आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद आग बुझ सकी लेकिन तब तक नगदी, जेवर व कीमती सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित ने बताया कि एक दुकान में चौकीदारी करता है। दुकानदार का सामान लाने के लिए 50 हजार रुपये घर पर रखे थे, जो आग से जल गए। अब खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने का मजबूर है। पुलिस ने घटनास्थल मुआयना किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें