आग की घटना में जला पड़ा समान व उपकरण।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/ अजनर । जिले के अलग-अलग स्थानों पर आग की घटनाओं में तीन लाख रुपये के सामान की क्षति हुई है।
अजनर निवासी रवि पाल की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। दोपहर वह दुकान बंद कर समान खरीदने के लिए छतरपुर चला गया। तभी शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक आग से लगभग ढाई लाख रुपये की कीमत का सामान जला है।
ब्लाक कबरई ग्राम कोहारी प्रधान रामराज के घर मंगलवार की रात 10 बजे करीब आग की लपटे उठाने लगी। कमरे के अंदर सो रहा प्रधान का छोटा भाई अखिलेश की चारपाई में आग लगने पर उठकर दरवाजा खोल कर भागा और शोर मचाया। आवाज सुनकर जागे परिजनों और पड़ोसियों ने नजदीक लगे पंप चला कर आग में काबू पाया। आग से मकान में रखी खाने पीने की सामग्री, गृहस्थी का सामान कपड़े मकान के साथ जल गए। पचास हजार रुपये कीमत का सामान जला है।