फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती अनशनकारी हुआ गायब, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। 16 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वृद्ध सोमवार रात अचानक लापता हो गया। वृद्ध कीरतसागर तालाब में मूर्ति विजर्सन के दौरान साल 2017 दो युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में अनशन पर
विज्ञापन

बैठा था। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
राठ रोड कांशीराम कालोनी निवासी राहुल सोनी व जितेंद्र अहिरवार के शव कीरत सागर तालाब में मिले थे। राहुल
सोनी के पिता भगवती प्रसाद सोनी ने आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 26 जनवरी को वृद्ध ने आमरण अनशन शुरू किया। 10 फरवरी
विज्ञापन

से जल भी त्याग दिया। 13 को हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की
रात अनशनकारी अस्पताल के बेड से गायब मिला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बाद में कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें