फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अस्पताल कर्मचारियों के आवासों व परिसर से बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से कर्मचारी आंदोलित है। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। खुलासा होने पर छह सितंबर से हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह के आवास से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। इसके अलावा तीन कर्मचारियों की अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हो गईं। चार दिन पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर घटनाओं का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार में अजय तिवारी, सुुलेमान खान, चंद्रशेखर राजपूत, सुनील सचान, केके सिंह, ओंकार प्रसाद, प्रमोद पांडेय, मनोज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
बिजली गिरने से 23 बकरियां मरी
कनकुआं (महोबा)। थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में बिजली गिरने से 23 बकरियां मर गई। परापांतर गांव निवासी रामआसरे व उदयभान राजपूत सोमवार को खेतों पर बकरियां चरा रहे थे। तभी बिजली गिरने से दोनों किसानों की 23 बकरियों की मौत हो गई जबकि दोनों किसान बाल-बाल बच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें