महोबा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा उपलब्ध कराने में
सीएचसी पनवाड़ी से डा. केपी सिंह को प्रथम, कबरई के डा. गौरव सिंह द्वितीय व जैतपुर के डा. पीके सिंह को तृतीय स्थान मिला।
दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवतियों की जांच के लिए सीएचसी कबरई से डा. गौरव पटेल व बीएम सौरभ चौरसिया को प्रथम, चरखारी से डा. राजेश वर्मा को दूसरा व जैतपुर से डा. पीके सिंह को तीसरा स्थान मिला है। एएनसी सेवाओं के लिए जिला महिला चिकित्सालय के डा. एसके वर्मा को प्रथम व डा. अमृता कुमारी को द्वितीय और जैतपुर से डा. पीके सिंह को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नर्स शिवानी कौशल को पहला, चरखारी की वंदना सिंह को दूसरा, पनवाड़ी की रैली यादव को तीसरा स्थान मिला।
डा. दिवाकर प्रताप सिंह, एएनएम नीतू देवी, कलावती, राधा देवी, आशा कार्यकर्ता उर्मिला, मीरा व राम देवी, मान सिंह व सीफार जिला समन्वयक इमरान अली को भी सम्मानित किया गया।