फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः हड्डी टूटने पर 50 किमी दूर मिलेगा इलाज

विज्ञापन
व्हीलचेयर में बैठे बेटे यासीन के साथ जानकारी देता पिता हसीन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के दो और डॉक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण होने से समस्या और बढ़ गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में ताला लटकने से मरीज परेशान हैं। हाथ, पैर फ्रैक्चर व हड़्डी की अन्य दिक्कत होने पर अब मरीजों को 50 किलोमीटर दूर बांदा या छतरपुर में इलाज मिलेगा। झांसी जाने के लिए 160 किमी का सफर करना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष महज 13 डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा था। चार दिन पहले शासन स्तर से जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग पुरवार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम राजपूत का स्थानांतरण दूसरे जनपद के लिए हो गया है। अस्पताल में तैनात एक मात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने से अब मरीजों को दिक्कत हो रही है। गुरुवार को ओपीडी स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में ताला लटकता रहा।
इलाज कराने आए हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी हसीन ने बताया कि उसके पुत्र यासीन का 29 जून को बाइक चलाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से पैर फ्रैक्चर हो गया था। वह उपचार कराने जिला अस्पताल आए थे। घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर का तबादला होने की जानकारी हुई। अब वह 50 किमी दूर जनपद बांदा जाएंगे। पसवारा निवासी देवेंद्र, मुख्यालय निवासी हरीराम भी बिना इलाज के बैरंग घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से दो डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ है। हालांकि अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थे। डॉक्टरों की कमी है। मरीजों के बेहतर उपचार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें