फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः महिला जिला अस्पताल में 15 दिन से जांचें नहीं

विज्ञापन
खराब सिलेक्ट्रा मशीन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला महिला अस्पताल की सिलेक्ट्रा मशीन 15 दिन से खराब है। इस कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में मरीज निजी पैथोलॉजी का सहारा ले रहे हैं। मरीजों को 300 से एक हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से सीरम कोलेस्ट्रॉल, सीरम ट्राईग्लाईसिरिड, लीवर फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, किडनी पैनल समेत विभिन्न जांचें ठप हैं। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की सीआरपी जांच बाधित है। अस्पताल में केबल सीबीसी जांच ही हो रही है। अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। जांच प्रभारी अब्दुल कलीम ने बताया कि 21 जून से मशीन खराब है। सीएमएस व संबंधित कंपनी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन मशीन दुरुस्त नहीं हो पा रही है।
कुलपहाड़ के हटवारा निवासी प्रेमवती ने बताया कि वह इलाज व जांच कराने के लिए अस्पताल आई थी। एक घंटे इंतजार के बाद पता चला कि जांच मशीन खराब है। अब वह रुपयों की व्यवस्था करके बाहर से जांच कराएगी।
विज्ञापन

कालपहाड़ी निवासी रीना अहिरवार ने बताया कि अस्पताल में जांच न होने से निजी पैथोलॉजी का सहारा लिया। वहां 500 रुपये लिए गए। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड भी लिखा था। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने पर 600 रुपये खर्च करने पड़े।
अस्पताल की सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने की सूचना संबंधित कंपनी को दे दी गई थी। मशीन ठीक न होने पर दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। जल्द ही मशीन सही कराकर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. डीके सुल्लेरे, सीएमएस महिला जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें