फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से ही दी जाएं दवाएं-डीएम

विज्ञापन
निरीक्षण में सीएमएस को निर्देश देते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम मनोज कुमार ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे से कहा कि मरीजों व तीमारदारों को बैठने के लिए कुर्सी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। अस्पताल से ही दवा दी जाए। बाहर से न मंगाई जाए।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के निरीक्षण में डीएम ने वार्डों की व्यवस्थाएं देखीं। लेबर रूम समेत सभी वार्डों में एसी लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में गुटखा और तंबाकू खाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाएं लिखने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मुहैया कराने के सीएमएस को निर्देश दिए। कहा कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा न लिखे। अन्यथा कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, राजेश शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें