फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण महाअभियान में 18 हजार ने लगवाई डोज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में टीकाकरण को लेकर उमड़ी भीड - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को जिले में महाअभियान चलाया गया। एक दिवसीय अभियान में 18 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया। देर शाम इसमें परिवर्तन करके 22 हजार किया गया। शाम पांच बजे तक 82 फीसदी यानी 18,053 लोगों को टीका लग सका। भीड़ के चलते टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। वहीं कई सेंटरों में पर डोज कम पड़ने पर लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने चरखारी में बने कोरोना टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि जिन युवाओं ने टीका लगवा लिया है, उनसे अन्य लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने कहा कि जिले में 141 स्थानों पर सत्र लगाकर टीके लगाए गए हैं। महाअभियान में लक्ष्य बढ़ाकर 22 हजार किया गया। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर मनोज कुमार लाल व यूएनडीपी के वीसीसीएम संदीप पराशर ने शहर के नगर पालिका, कम्युनिटी सेंटर, चंद्रकुंवर स्कूल व भटीपुरा केंद्रों का निरीक्षण किया।
श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 500 से ज्यादा लोग लाइन में लगे रहे। उधर ग्राम बसौरा में 150 लोगों का टीकाकरण किया गया, जहां वैक्सीन कम करने पर ग्रामीण वापस चले गए।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार सीएचसी सहित दिदवारा, कोहनिया, सौरा, जखा, बहादुरपुरा, महुआ सहित 32 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण किया गया। अजनर संवाद के अनुसार अजनर, टिकरिया, अकौना, बुधवारा, खमा, पठारी, आरी, कुड़ई, स्यावन, भगारी में वैक्सीनेशन किया गया।
भाजपाइयों ने दी वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवाएं
महाअभियान के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के कम्युनिटी सेंटर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। साथ ही सेंटर में अपनी सेवाएं भी दीं। जहां एएनएम गीता ने 110 व सोनिया यादव ने 127 लोगों को टीकाकरण किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंकुर शिवहरे, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जागेश्वर चौरसिया, पंकज गुप्ता, तेजेंद्र पाटकार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
मारपीट का वीडियो वायरल
महोबा। पचपहरा गांव में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहले वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो प्रधान के पति और उसके परिजनों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। सीओ सिटी रामप्रवेेश राय का कहना है कि वैक्सीनेशन के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी जैतपुर में टीकाकरण के इंतजार में बैठी महिलाएं- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें