फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाट्सएप पर कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र की प्रक्रिया सरल कर दी गई है। अब घर बैठे मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर मैसेज कर कोविड सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा। इसके लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी वाट्सएप नंबर 9013151515 पर संदेश भेजना होगा। इसके जरिए सर्टिफिकेट के साथ-साथ इससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि कोरोना से जुड़ी जानकारी और टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए इस नंबर को मोबाइल में सेव कर लें। वाट्सएप से जुड़ने पर एक से लेकर आठ तक के आप्शन आएंगे। इनमें से जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज कर लें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज करने के बाद जानकारी आपको वाट्सएप पर मिल जाएगी। बताया कि सर्टिफिकेट को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। यात्रा के दौरान मांगें जाने पर इसे दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें