फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बच्चों की सेहत सुधारने के लिए स्कूलों में बनेंगे स्वास्थ्य क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। स्कूल-कॉलेज के बच्चों की सेहत सुधारने के लिए स्वास्थ्य क्लब स्थापित किए जाएंगे। शिक्षकों के सहयोग से स्थापित होने वाले इन क्लब में खानपान संबंधी आदतों के विकास, बच्चों को पौष्टिक भोजन, श्रीअन्न के फायदे आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। नए निर्देश मिलने से अब न सिर्फ बच्चों की सेहत में सुधार होगा बल्कि उन्हें एमडीएम के तहत और पौष्टिक आहार मिलेगा।

कक्षा तीन से इंटर तक के विद्यार्थियों को श्रीअन्न के फायदे बताए जाएंगे। श्रीअन्न पर आधारित पोस्टर, रंगोली, स्लोगन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य क्लब की स्थापना व ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज की प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है। गौरतलब है कि स्कूली बच्चों के टिफिन में अक्सर फास्ट फूड ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 848 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें करीब 92 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। उधर, बीएसए अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के नए निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें