फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव में आपसी विवाद के चलते पत्नी की लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सब्बल) बरामद की है। आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिंघनपुर बघारी गांव निवासी रामकृपाल कुशवाहा का अपनी पत्नी रानी से खाना बनाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे नाराज रामकृपाल ने बुधवार की सुबह पत्नी की सोते समय हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के भाई प्रेमाधार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्षा विनोद शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के आरोपी रामकृपाल कुशवाहा को सिद्घबाबा पहाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें