एक्सईएन को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। बुधवार को व्यापारियों ने विद्युत विभाग पहुंच एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली कटौती रोकने की मांग की गई।
चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक्सईएन पीयूष कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्तमान समय में शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। इससे व्यापार में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है, ऐसे में घरों व अस्पतालों में मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बिजली आने व जाने का कोई समय निर्धारित न होने से लोगों में आक्रोश व्यापत है। पदाधिकारियों के मुताबिक यदि तीन दिन के अंदर यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन आर-पार की लड़ाई को मजबूर होगा।
इस मौके पर जिला प्रभारी रवि साहू, शिवकुमार सोनी, मनोज अग्रवाल, महेंद्र नगायच, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।