फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के निर्माण को लेकर चल रहे अनशन में कई संगठन कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास और जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग को लेकर सत्यमेव जयते संगठन का जारी रहा। मांगों के समर्थन में मजदूर संघ व कांग्रेस कमेटी भी उतर आई है। सभी ने एक स्वर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुस्त न होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक में चार दिसंबर से सत्यमेव जयते संगठन ने स्वास्थ्य सेवाओं ंमें सुधार को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया था। संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के सापेक्ष महज 13 डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को छोटे-छोटे ऑपरेशन के लिए रेफर कर दिया जाता है। जिससे उन्हें झांसी व छतरपुर का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों व 36 कर्मचारियों की तैनाती कराने, ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास कराने और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था प्रतिदिन कराए जाने की मांग है। अनशन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी व श्रमिक संगठन के रामप्रकाश, मुन्ना, प्रमोद, हरीमोहन समेत कई लोग आ गए। अनशन स्थल पर बैठकर सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें