फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में सरकारी राशन की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को राशन न देने के मामले में हुई जांच में अनियमितता उजागर हुई है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अकौना की सरकारी राशन दुकान निलंबित कर दी है। साथ ही उचित दर राशन विक्रेता को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अकौना सरकारी राशन की दुकान को ग्राम पंचायत अकौनी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत अकौना में राजेंद्र प्रसाद के नाम सरकारी राशन की दुकान हैं। दो दिन पहले कार्डधारक रति देवी, गायत्री देवी, जय रानी, रामबाई, वंदना, सुरेंद्र कुमार, उमादेवी आदि ने एसडीएम श्वेता पांडे को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया था। बताया था कि कार्ड धारकों के अंगूठे लगवा लिए गए लेकिन राशन नहीं दिया गया। प्रशासन ने कार्ड धारकों की शिकायत को गंभीरता से लिया।
एसडीएम ने मामले की जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमोल सिंह चौहान व तहसीलदार संजीव राय से कराई। जांच के दौरान सरकारी राशन की दुकान में ताला लगा मिला और कोटेदार अनुपस्थित पाया गया। साथ ही राशन की दुकान के बाहर न तो रेट सूची चस्पा मिली और न ही साइन बोर्ड पाया गया। इतना ही नहीं सतर्कता समिति के सदस्य व टोल फ्री नंबर भी अंकित नहीं मिले। जांच में कोटेदार की अनियमितता सामने आई। जिसके आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने सरकारी राशन विक्रेता राजेंद्र प्रसाद की दुकान निलंबित करते हुए कार्डधारकों को ग्राम पंचायत अकौनी के हरि सिंह की सरकारी राशन दुकान से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें