फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत लगी चौपाल, बालिकाओं ने जाने अपने अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार बताए गए। थाने में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को टीका लगाकर माला पहनाते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

चौपाल में सीओ सिटी रामप्रवेश राय व प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्कूली बच्चों का थाने से समन्वय हो सके। जिससे बच्चों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हो सके। उन्होंने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, सभी अपने अधिकारों को जाने व अपनी बात खुलकर बताएं। इस दौरान बालिकाओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और पुलिस के प्रति जो भी भ्रांतियां थी, उन्हें दूर किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक खन्ना राधेश्याम वर्मा, एसआई देवेंद्र मिश्रा समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें