फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 सहायक अध्यापकों का एरियर फाइलों में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डेढ़ साल पहले नियुक्त हुए 70 सहायक अध्यापकों का भुगतान अब भी फाइलों में दबा है। जिसको लेकर सहायक अध्यापक बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज में एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत लेने के मामले में बाबू के पकड़े जाने के बाद जनपद में भी एरियर भुगतान की फाइलों के भुगतान की फाइलों को निपटाने का कार्य तेज हो गया है। करीब डेढ़ साल पहले जिले को 242 सहायक अध्यापक मिले थे। जिनके द्वारा लगाए गए प्रमाणपत्रों के बाद एरियर भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि 242 सहायक अध्यापकों की तैनाती की थी। जिसमें 70 अध्यापकों के एरियर के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो गया है उनकी रिपोर्ट वित्त एवं लेखाधिकारी के पास भेजी जा रही है। जल्द सभी सहायक अध्यापकों के एरियर भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के भगत सिंह लोधी का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन पर चर्चा होती रहती है। एरियर भुगतान को लेकर किसी भी शिक्षक ने रुपये लेने जैसी कोई भी समस्या नहीं उठाई है। अगर शिक्षकों को कोई भी समस्या है तो बताएं उनकी बात को प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें