फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव की छात्रा को नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक अहमदाबाद ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना पनवाड़ी में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी छात्रा प्रयागराज में एसएससी की तैयारी कर रही थी। प्रयागराज में ही जनपद हमीरपुर के रावनटोला गांव निवासी कपिल रहता था। जहां छात्रा की जान पहचान हो गई। नौकरी लगवाने का झांसा देकर कपिल तीन अगस्त को छात्रा को अहमदाबाद ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने घटना की जानकारी फोन से अपने परिजनों को दी। तब दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत की गई। जिसमें छात्रा ने शादी की बात कही लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार की शाम थाना पनवाड़ी में आरोपी कपिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें