प्रशिक्षण में जानकारी देते डीएम।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस, ठोस तरल व अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर कार्ययोजना निर्माण के लिए चयनित सदस्यों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में हुआ।
जिसमें डीएम ने ग्राम प्रधानों को गोशालाओं के गोबर से खाद बनवाने के निर्देश दिए। मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश का हर गांव आत्मनिर्भर बने, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण में डीएम मनोज कुमार ग्राम प्रधानों व सचिवों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉडल गांव बनाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित 16 बिंदुओं पर काम कराकर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम प्रधान गोशालाओं का गोबर एकत्र कराकर उसकी गोबर खाद बनवाएं।
जिन किसानों के पास गाय न हो, उनको एक-एक गाय गोद दी जाए। प्रशिक्षण में डिप्टी कलक्टर स्वेता पांडे, डीपीआरो संतोष कुमार मौजूद रहे।
महोबा। डीएम मनोज कुमार ने सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह के साथ मामना गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन का प्रयोग अपने सामने कराया।
उन्होंने नगर पालिका ईओ मोतीलाल से कहा कि सात क्विंटल गोबर से प्रतिदिन लकड़ी बनवाई जाए और गोशाला में बेहतर साफ-सफाई रखी जाए।
डीएम ने गोशाला में भूसा, चारा, पानी, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि अच्छी नस्ल का गर्भाधान कराया जाए, जिससे नस्ल सुधार हो सके।