फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के तहत 19 बिंदुओं को पूर्ण करें: एबीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर के ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति एसएमसी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जैतपुर विकासखंड के ग्राम प्रधान, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला में विद्यालय को बेहतर बनाने व प्रेरणा मिशन के तहत 19 बिंदुओं पर कार्य करने पर जोर दिया गया ।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला ने कहा कि 19 पैरामीटरों स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बालक बालिकाएं हेतु पृथक शौचालय, कक्षाओं व शौचालयों में टाइल्स ,विद्यालय भवन की रंगाई पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप व शौचालय, क्रियाशील विद्युत उपकरण आदि प्रमुख हैं। विद्यालय सुंदर और आकर्षक लगे और समस्त विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में के लिए अध्यापकों को विभिन्न तरीके बताए गए ताकि बच्चे प्रारंभिक शिक्षा के आयामो व विभिन्न गतिविधियों से शिक्षा ग्रहण कर सकें। संचालन एआरपी राम किशोर चतुर्वेदी ने किया । इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चंद्र विश्वकर्मा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक रावत, एआरपी शहजादे तनवीर शब्बीर मंसूरी, ओमप्रकाश वर्मा, अध्यापक सुधीर सोनी, योगेंद्र उपाध्याय, कृष्णकांत सोनी, रमेश यादव ,रमाकांत पटेरिया अध्यापिका ममता वर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें