फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की चट्टान गिरने से चार श्रमिकों की मौत

Fri, 27 May 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गौरहारी पहाड़ में गिरी चट्टान के नीचे दबे श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। गौरहारी खदान में 200 फिट नीचे काम कर रहे श्रमिकाें पर पहाड़ की चट्टान गिरने से चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और डीएम का घेराव करते हुए गाड़ी की लाइट तोड़ दी।
विज्ञापन



पत्थर की चट्टान के नीचे अभी भीे श्रमिक दबे है जिन्हें निकालने में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए जिले भर की पुलिस व दो ट्रक पीएसी बुला ली गई है।कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में गौरा पहाड़ में शुक्रवार को 200 फिट गहरी खदान में श्रमिक पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। तभी ब्लास्टिंग से पहाड़ की एक चट्टान श्रमिकाें के ऊपर गिर गई।


दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने खदान में उतरकर श्रमिकाें को बाहर निकाला। जिसमें से भानुप्रताप सैनी 36 पुत्र बाबूलाल सैनी, भागीरथ 35 पुत्र मोहनलाल सैनी, बारेलाल अहिरवार 27 पुत्र कढ़ोरी और मकुंद 20 पुत्र मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक गोविन्ददास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद मौके पर पहुंची गौरहारी पुलिस को गुस्साएं ग्रामीणों ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन



बाद में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय सहित तमाम अधिकारी और जिले भर की फोर्स मौके पर पहुंच गई। नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों का धेराव कर जमकर बवाल काटा। एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी की गाड़ी में डंडा मारकर पीछे की लाइट तोड़ दी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। सुबह 9 बजे से तीन बजे तक  ग्रामीणों ने अधिकारियों की गाड़ी नही निकलने दी। ग्रामीण चट्टान में दबे श्रमिकाें को बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे।


बाद में जिलाधिकारी ने जेसीबी, पोकलैंड व क्रेन मशीन बुलाकर चट्टान हटाने का काम शुरू कराया लेकिन खबर लिखे जाने तक चट्टान के नीचे दबे कुछ श्रमिकों को बाहर नही निकाला जा सका। जिलाधिकारी ने ड्रिल मशीन मंगाकर चट्टान में सुराग कराकर डाइनामाइट लगवाया। इसके बाद हल्की ब्लास्टिंग कराई गई फिर भी चट्टान नही टूटी। जिससे अधिकारी सारा दिन चट्टान में दबी लाशे निकालने के  लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें