फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार शिक्षकों को मिलीं नियुक्ति, खिले चेहरे

विज्ञापन
शिक्षक को नियुक्त पत्र देते डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को लोकसेवा आयोग से प्रवक्ता पद के लिए चुने गए चार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम की मौजूदगी में शिक्षिका आरती पांडेय को जूनियर हाईस्कूल सूपा के लिए सामाजिक विज्ञान पद पर तैनाती का नियुक्ति पत्र दिया।
विनीता देवी को जूनियर हाईस्कूल मोहारी और शिक्षक भवानीदीन को इसी पद पर मझगवांखुर्द में तैनाती का पत्र दिया। नेहा कुशवाहा को कानपुर देहात के ग्राम बरा जूनियर हाईस्कूल तैनाती का नियुक्त पत्र दिया। डीएम ने भी शिक्षकों को बेहतर शिक्षा का वातावरण बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉ. संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें