फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढहे चार मकान ,बाल बाल बचे वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला /खन्ना। जिले भर में हुई बारिश में खरेला क्षेत्र के पुन्नियां गांव में तीन और खन्ना कस्बे में एक कच्चा घर धराशायी हो गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

खरेला संवाद के अनुसार थाना खरेला के ग्राम पुन्नियां में बारिश में तीन कच्चे मकान ढह गए। सोमवार को करीब 9 बजे रात्रि में 60 वर्षीय लखनलाल जब पत्नी के साथ घर में थे, तभी घर भरभरा गया। शोर सुनकर बारिश के बीच पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। मलबे में खाने पीने का सामान गृहस्थी का सामान दब गया। उनके तीन पुत्र परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गए हैं। वृद्ध दंपती पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं। इसी गांव के बालकिशन, मनोज कुमार के मकान के एक एक कमरा बारिश की चपेट में गिरने से समान कृषि उपकरण दब गए। तीनों ढहे मकानों में एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। खन्ना संवाद के अनुसार मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। कस्बे के झुन्नी मंगलवार को सुबह 8 बजे बारिश में मकान ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें