महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना कबरई के रीवन गांव निवासी रविकांत (18) अपने भाई करन (17) व साथी प्रांशुल (16) के साथ बांदा में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करते हैं। सोमवार को तीनों गांव आए थे। मंगलवार को पढ़ाई के लिए बाइक से वापस बांदा जाते समय बांदा तिराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर ब्रेकर में उछल गई। तीनों घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी तरह रायकोट निवासी श्यामसुंदर (34), मौदहा निवासी मीना (33), कुलपहाड़ निवासी सोनम (35) व सुभाषनगर निवासी हिमांशु अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)