फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नहीं मिली खाद, किसानों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 04 परिचय-झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास खाद के लिए जाम लगाए किसानो
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा गांव में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार की सुबह झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में राजस्व कर्मियों ने 500 किसानों को टोकन देकर खाद वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन


मंडी में बनी सहकारी समिति भरवारा में अभी तक खाद का वितरण नहीं किया गया है। छह से अधिक गांवों के किसान पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे थे। बुधवार को खाद वितरण होने की सूचना पर सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे किसान उस समय भड़क गए, जब सुबह नौ बजे तक न तो समिति में कर्मचारी पहुंचे और न ही कोई जानकारी दी गई। इससे आक्रोशित किसानों ने मंडी के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया।

जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रह्लाद, पुष्पेंद्र, साहिल, दशरथ अहिरवार आदि किसानों का कहना था कि खाद के अभाव में खेती का काम प्रभावित हो रहा है। वह एक सप्ताह से समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन एक बोरी भी खाद नहीं बांटी गई। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसान खाद वितरण शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। सुबह करीब 10 बजे कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार विकास गोयल व लेखपाल विजय सैनी ने खाद वितरण शुरू कराने का भरोसा देकर जाम खुलावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें