फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: काव्य प्रतियोगिता में साक्षी बनीं विजेता

विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 02 परिचय-साक्षी तिवारी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करतीं शिक्षिकाएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत काव्य प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर साक्षी तिवारी विजेता बनीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रामधारी सिंह दिनकर, सूरदास, रहीमदास आदि कवियों की कविताएं प्रस्तुत कीं। बेहतर प्रस्तुति करने पर साक्षी तिवारी पहले, नैन्सी राणा दूसरे और रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका मारुतिनंदन तिवारी, रजनी पटेरिया व हरिकिशन ने निभाई।

प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड और मेडल सौंपकर पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मृदुभाषी बनने के साथ-साथ अपने भाषाई विकास के लिए प्रेरित किया। यहां प्राध्यापक डॉ. मेराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें