फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने से किसान की सदमे से मौत

विज्ञापन
मृतक किसान तुलसीदास की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के बिलखी गांव में खरीफ फसल बर्बाद होने से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक पर किसान क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये से अधिक का बैंक कर्ज था। जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी।
विज्ञापन

बिलखी गांव निवासी तुलसीदास रैक्वार (52) के पास चार एकड़ भूमि थी। खरीफ फसल के दौरान उसने मूंग, उड़द व मूंगफली की फसल बोई थी लेकिन अतिवृष्टि के चलते फसल बर्बाद हो गई। खाद-बीज का पैसा भी न निकलने के चलते किसान चिंतित रहने लगा।
शुक्रवार की शाम तुलसीदास खाना खाने के बाद खेत चला गया और वहीं लेट गया। सुबह घर न लौटने पर दोपहर को परिजन खेत गए तो चारपाई पर उसका शव देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सरजू ने बताया कि पति ने आर्यावर्त बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसकी अदायगी की चिंता उन्हें सताती रहती थी। उसके दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करत हैं। इस वर्ष फसल में पैदावार नहीं हुई। बारिश के चलते उर्द-मूंग की फसल खेत में ही बर्बाद हो गई। इससे पति चिंतित रहते थे। इसी के सदमे से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें