फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने भूकंप में इमारतों पर चढ़ने और उतरने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सदर तहसील परिसर में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के तरीके एनडीआरएफ टीम ने बताए। मॉकड्रिल करके दिखाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ लखनऊ टीम व जिले के फायर विभाग, पीडब्लूडी, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, समाज कल्याण, जिला कृषि विभाग, होमगार्ड और परिवहन विभाग की टीमों ने खोज, राहत व बचाव कार्य का संयुक्त अभ्यास किया।
इस मेगा मॉक अभ्यास का नेतृत्व एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार ने किया। बताया कि आपसी समन्वय से सकारात्मक पहल से मुसीबत में फंसे लोगों को आसानी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मेगा मॉक अभ्यास के दौरान डीएम मनोज कुमार, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार बाल कृष्ण सिंह, सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय, निरीक्षक विनय कुमार और उप निरीक्षक पारस राम जाखड़ समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें