महोबा। जिले की महोबा सदर व चरखारी विधानसभा क्षेत्र की सीट पर मतदान होने के बाद रविवार की देर रात तक सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। परिसर में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा की तीन लेयर बनाई गई है।
जिले की दोनों विधानसभाओं के 787 बूथों पर रविवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। देर रात तीन बजे तक ईवीएम जमा करने का कार्य जारी रहा। अब 10 मार्च को मतगणना के दौरान ईवीएम बाहर निकाली जाएंगी।