फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दबंगों ने मचाया उत्पात, मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ चुंगी के समीप सोमवार की रात दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घर में मौजूद महिला से छेड़खानी व मारपीट के बाद दबंगों ने फायरिंग कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों व मोहल्लेवासियों ने हाईवे जामकर नारेबाजी की। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पार्टी के दौरान विवाद को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राठ चुंगी मिशन कंपाउंड के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दूसरे पक्ष ने अनुसूचित जाति के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। युवक व उसके साथी को पीटने के बाद घर में मौजूद महिला से अभद्रता व छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आरोपी भाग निकले। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र, मार्शल, मनीष व मुकुंदा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, छेड़खानी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें