फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में नियमित रूप से बैठें कर्मचारी: डीएम

विज्ञापन
बेलासागर तालाब का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। डीएम मनोज कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवालय जैतपुर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही इस मौके पर एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय से मतदाता सूची सुधार, कोविड-19 वैक्सीनेशन, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा, मिडडे-मील आदि योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी ली। ब्लाक में कर्मचारियों को नियमित रूप से बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 30 नवंबर तक जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 13, 21 तथा 27 नवंबर विशेष पुनरीक्षण की निर्धारित तिथियां हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या इसके ऊपर के युवा हर हाल में इस अभियान के तहत अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। उन्होंने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या जिनका निवास स्थान बदल गया है ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से हटाए जाने की कार्रवाई पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बेला सागर तालाब में एक माह से चल रहे सफाई अभियान की समीक्षा की। ग्राम प्रधान छोटेलाल व तहसीलदार संजीव राय को बेलासागर तालाब में फैली सिंघाड़े व तालाब में खड़ी घास को पूर्ण तरह साफ कराने के निर्देश दिए। जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुंदर बनाया जा सके। वहीं तालाब की सफाई होने से पक्षियो का आना शुरु हो जाएगा। उन्होंने बेलासागर के किनारे बनाए जा रहे पार्क का भी निरीक्षण किया और बीडीओ को निर्देश दिए कि यहां पार्क का जल्द निर्माण कराया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें