फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय से नदारद मिले कर्मचारी, वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत सचिवालय से नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश डीपीआरओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने विकास खंड जैतपुर की ग्राम पंचायत सतारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं खंड प्रेरक उपस्थित रहे। वहीं लेखपाल काजल, बैंक सखी रागिनी, बीट सिपाही महेंद्र यादव, एनम गायत्री देवी अपने निर्धारित दिवस पर अनुपस्थित रहते हैं। डीपीआरओ ने कहा कि वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण किया जिसमें 152 मवेशी पाए गए जिनमें 135 पशुओं के टैगिंग पाए गए। गोपालक चंदन और रेखा रानी को बेहतर साफ सफाई करने का निर्देश दिया। वहीं सामुदायिक शौचालय की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। यह प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 4 से 8 बजे तक सामुदायिक शौचालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें